दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: आरके पुरम विधानसभा सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: आरके पुरम विधानसभा सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। आरके पुरम विधानसभा सीट (R K Puram Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमिला टोकस ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को हराया था।

आरके पुरम विधानसभा सीट (R K Puram Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) की आरके पुरम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (R K Puram seat) में पहली बार 1972 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इन चुनावों में भाजपा के जय प्रकाश यादव ने कांग्रेस के मंगत राम को हराया था। तब यहां से कांग्रेस के जगदीश चंद ने भारतीय जनसंघ के नेता ओंकार सिंह को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रमिला टोकस इस विधानसभा सीट से विधायक हैं।


आरके पुरम विधानसभा सीट पर सबसे ज्‍यादा 4 बार कांग्रेस नेताओं ने जीत हासिल की है। 1950 में मुनिरका के किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर संत रामकृष्‍ण परमहंस के नाम पर बसाई गई कॉलोनी अभी दिल्‍ली के पॉश इलाकों में शामिल है। इस कॉलोनी में बड़ी संख्‍या में केंद्रीय कर्मचारियों के निवास हैं। दिल्‍ली का यह इलाका आधुनिक शॉपिंग माल्‍स, व्‍यापारिक संस्‍थान और नामी स्‍कूल-कॉलेज के लिए चर्चित है।

आरके पुरम विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 150141 है, जिनमें पुरुष मतदाता 84415 और महिला मतदाता 65722 हैं। पिछले चुनाव में 64.14 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

आरके पुरम विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट


प्रमिला टोकस, आप – 54645
अनिल कुमार शर्मा ,बीजेपी – 33285

हार का अंतर – 19068

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – प्रमिला टोकस
BJP – अनिल कुमार शर्मा
Congress – अघोषित

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)