रमन सिंह लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमन सिंह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह राजनांदगांव से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके बेटे अभिषेक सिंह करते हैं। सूत्रों ने कहा कि अभिषेक को किसी अन्य सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

रमन सिंह इससे पहले 1999 में राजनांदगांव से निर्वाचित हुए थे और दिवंगत नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री रहे थे।


ऐसी अटकलें हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान विदिशा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कर रही हैं। सुषमा ने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।

राजस्थान के साथ-साथ दोनों राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार मिली थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)