रणबीर, रिद्धिमा हैं नीतू कपूर के लिए शक्ति के स्तंभ

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शुक्रवार को एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर संग मुस्कुराते नजर आ रही हैं।

एक साथ तीनों की इस सेल्फी को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, “हम आपके साथ हैं मां, आपके स्तंभ।”


रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं, ऐसे में अपने पिता के निधन पर उन्हें यहां से 1400 किमी का सफर कार से तय कर मुंबई पहुंचना पड़ा। उनके साथ उनकी बेटी समारा भी थीं। इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ होने के लिए इसके अलावा उनके पास और कोई चारा भी नहीं था।

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वह पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। वह 67 साल के थे।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)