रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका थीं ‘हाई ऑन केक’

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुर्सी पर बैठी आराम कर रही अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। रणवीर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “हाई ऑन केक। हैप्पी बर्थडे टू मी।” प्रशंसकों ने तस्वीर को बहुत पसंद किया है।

रणवीर की अगली फिल्म कबीर खान निर्देशित ’83’ है।


फिल्म में 1983 क्रिकेट विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर टीम के कप्तान रहे कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी।

पिछले साल शादी के बाद से यह रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म है। इससे पहले दोनों ने ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में साथ में काम किया था।

’83’ फिल्म में साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, साहिल खट्टर, धैर्या करवा, निशांत दहिया और आर बद्री भी दिखाई देंगे।


यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)