रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा ‘भाभी’

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)| कुछ ही स्टार ऐसे होते हैं, जो रणवीर सिंह की तरह दर्शकों का ऑफ स्क्रीन भी मनोरंजन कर पाते हैं। इस बात को अभिनेता ने एक बार फिर साबित कर दिया है। रणवीर हाल ही में एक हाई प्रोफाइल शादी में डांस करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे। बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जहां रणवीर अपने हिट गानों ‘राम-लीला’ फिल्म के गाने ‘ततड़-ततड़’ और ‘सिम्बा’ के ‘आंख मारे’ पर अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहे हैं।

हालांकि, जो वीडियो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, वह वास्तव में डांस प्रदर्शन का नहीं है, बल्कि यह एक क्लिप का है, जिसमें रणवीर लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को ‘भाभी’ कहते हुए दिखाई देते हैं।


गुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब रणवीर सिंह आपको भाभी कहे, तब समझ लीजिए, दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)