Nobel Prize for Physics 2020: रेनहार्ड गेंजेल, ऐंड्रिया गेज और रॉजर पेनरोज को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Roger Penrose, Reinhard Genzel and Andrea Ghez won the Nobel Physics Prize

Nobel Prize for Physics 2020: इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजर पैनरस (Roger Penrose ), राइनहार्ड गैन्जेल (Reinhard Genzel ) और आंद्रे गेज (Andrea Ghez)को दिया जाएगा। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल (Black Hole) से जुड़ी है।

रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है। वहीं, रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया।


इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है। कल ही साल 2020 का चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को “हेपेटाइटिस सी” की खोज के लिए दिया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)