दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस का गढ़ रही है रोहताश नगर सीट, AAP विधायक सरिता सिंह को मिल रही कांटे की टक्कर

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: रोहताश नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Rohtash Nagar Assembly seat

Rohtash Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। रोहताश नगर विधानसभा सीट (Rohtash Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सरिता सिंह ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी जितेंद्र महाजन को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में रोहताश नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक सरिता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने जितेंद्र महाजन को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने विपिन शर्मा पर दांव आजमाया है।


रोहताश नगर सीट पर इस बार तीन पूर्व विधायकों की साख दांव पर लगी है। इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व विधायक जितेंद्र महाजन, कांग्रेस ने भी अपने पूर्व विधायक विपिन शर्मा और आम आदमी पार्टी ने यहां से विधायक रहीं सरिता सिंह पर दांव खेला है। तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों के सामने अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती रहेगी। अब देखना यह है कि इलाके की जनता इन तीनों पूर्व विधायकों में से किस पर दोबारा अपना भरोसा जताती है।

रोहताश नगर सीट के तहत अशोक नगर, राम नगर, श्रीराम नगर, मानसरोवर पार्क कॉलोनी के अलावा डीडीए फ्लैट, रेलवे लाइन के किनारे बसी लाल बाग झुग्गी बस्ती, ज्योति कॉलोनी, नत्थू कॉलोनी, रोहताश नगर जैसी कॉलोनियां आती है। इन कॉलोनियों में मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। सीट पर इस बार तीन पूर्व विधायकों की साख दांव पर लगी है। 2 लाख 9773 वोटर्स वाली इस विधानसभा में ब्राह्मण और वैश्य वोटर्स किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रोहताश नगर विधानसभा सीट (Rohtash Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का रोहताश नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Rohtash Nagar seat) उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली का हिस्सा है। सीलमपुर और सीमापुरी के नजदीक बसा यह इलाका दिल्‍ली मेट्रो से जुड़ा है। यहां से पूरी दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश समेत हरियाणा के जिलों का भ्रमण आसानी से किया जा सकता है।


रोहताश नगर सीट पर 1977 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वेद प्रकाश विधायक चुने गए। कांग्रेस ने इस सीट से 4 बार लगातार और कुल 6 बार जीत हासिल की। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस सीट को जीतने को लेकर हमेशा जबरदस्त टक्कर रही है, लेकिन भाजपा सिर्फ एक बार ही कांग्रेस को हरा सकी। कांग्रेस नेता रामबाबू शर्मा इकलौते ऐसे विधायक रहे हैं जो दो बार लगातार इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह यहां से विधायक हैं।

रोहताश नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 191586 है, जिनमें पुरुष मतदाता 101781 और महिला मतदाता 89795 हैं। पिछले चुनाव में 70.69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

रोहताश नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

सरिता सिंह, आप – 62209
जितेंद्र महाजन, बीजेपी – 54335

हार का अंतर – 7874

रोहताश नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – सरिता सिंह
BJP – जितेंद्र महाजन
Congress – विपिन शर्मा

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)