नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बेटे ने बताया अफवाह, कही ये बात

  • Follow Newsd Hindi On  
नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बेटे ने बताया अफवाह, कही ये बात

कोरोना वायरस महामारी से पहले ही पूरा देश जूझ रहा है। ये वायरस रोज कई लोगों की जान ले रहा है। इस समय देश ही नहीं बॉलीवुड की दुनिया भी हताश बैठी है। इस इंडस्ट्री ने सिर्फ दो दिनों में दो महान कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर को खोया है। इनकी अचानक मौत की खबर से बॉलीवुड ही नहीं इससे बाहर के लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

इनके शोक से अभी इनके चाहने वाले उबरे भी नहीं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और हैरान करने वाली झूठी जानकारी फैलाई जा रही थी कि बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Nasaruddin Shah) बीमार हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बहरहाल, यह जानकारी गलत निकली। इसकी पुष्टि नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह (Vivaan Shah) ने की और कहा कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह अस्पताल की जगह अपने घर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

उन्होंने ट्वीट कर अपने पिता की तबीयत (Health) को लेकर साफ किया, सब ठीक हैं। बाबा (पापा) की एकदम तबीयत ठीक है। उनके स्वास्‍थ्य को लेकर सभी अफवाहें गलत हैं। इरफान भाई और चिंटूजी (ऋषि कपूर) के लिए प्रार्थना की है। हमे उनकी बहुत याद आ रही है। दिल की गहराईरियों से परिवारों के लिए संवेदनाएं। हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं। उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है।’

उल्लेखनीय है बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह की गिनती सिनेमा के दिग्गजों में होती है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं जिनमें से मासूम , ए वेडनेसडे, त्रिदेव, जाने भी दो यारों, मोहरा, इश्कियां, सरफरोश, मकबूल, चाइना गेट, इरादा, बाजार, स्पर्श और आक्रोश शामिल है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)