रूस के उप-प्रधानमंत्री का फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  
रूस के उप-प्रधानमंत्री का फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

मास्को,  रूस के उप-प्रधानमंत्री विताली मुतको ने बुधवार को रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनके जाने के बाद रूस फुटबाल लीग के अध्यक्ष सर्जिए पड्राड्किन 22 फरवरी तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।


इसके बाद आरएफयू अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मुतको इससे पहले 2005-2009 तक आरएफयू के अध्यक्ष रह चुके थे। वह 2015 में दूसरी बार संघ के अध्यक्ष बने थे। इसी दौरान उन्होंने फीफा विश्व कप 2018 का सफल आयोजन रूस में किया।

पिछले साल पांच दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने मुतको को रूस में डोपिंग कार्यक्रम के चलते भविष्य में किसी भी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से वर्जित कर दिया था। मुतको इस दौरान 2012-16 तक देश के खेल मंत्री थे।


मुतको ने 2018 में फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था।

मुतको ने खेल पंचाट न्यायासय में आईओसी के फैसले के खिलाफ अपील की थी जिस पर अभी सुनवाई होना बाकी है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)