रूस में दर्ज हुए कोविड-19 के 23,652 नए मामले

  • Follow Newsd Hindi On  

मास्को, 9 जनवरी (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 23,652 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 33,55,794 हो गई है। देश के कोविड -19 रिस्पांस सेंटर ने अपने बयान में ये जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंटर के बयान के हवाले से शुक्रवार को बताया कि देश में 454 मौतें भी हुईं हैं। इसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 60,911 तक पहुंच गई है। देश में अब तक 27,31,129 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 21,677 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए।


सेंटर ने कहा है कि देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 5,027 नए मामले दर्ज हुए हैं। अब यहां संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 8,48,452 हो गई है।

–आईएएनएस

एसडीजे-जेएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)