Russia: रूस में Corona के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus In Delhi: 161 कोरोना मामले, संक्रमण दर 9 महीने के न्यूनतम स्तर पर

रूस में एक दिन में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 25,173 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 21,14,502 हो गई। ये जानकारी रूस के स्वास्थ्य विभाग से जारी की गई है।

देश में कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 36,540 हो गई है। अभी तक यहां 16,11,445 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।


सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 6,866 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 5,60,579 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

देश में लगभग 8 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

–आईएएनएस


एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)