रूस में सामने आए कोविड-19 के 28 हजार से ज्यादा नए मामले

  • Follow Newsd Hindi On  

मॉस्को, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 28,776 नए मामले दर्ज हुए हैं। ये आंकड़ा एक दिन पहले दर्ज हुए 29,350 मामलों से कम था।

देश के कोविड-19 रिस्पांस सेंटर ने कहा कि देश में अब कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29,06,503 हो गई है, जिसमें 51,912 मौतें शामिल हैं। वहीं अब तक 23,19,520 रिकवरी शामिल हैं।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में इसी अवधि में 7,237 नए मामले दर्ज हुए, जिसके बाद शहर में दर्ज हुए मामलों की कुल संख्या 7,50,934 पर पहुंच गई है।

अब तक देश में 8.67 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण हो चुके हैं।

मॉस्को ने टीकाकरण के लिए पात्र व्यक्तियों की सूची बढ़ानी शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिया जा सके। वहीं देश के देश के बाकी हिस्सों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है।


–आईएएनएस

एसडीजे-एमएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)