रूस ने यूक्रेन के नौसैनिक जहाजों पर कब्जा किया

  • Follow Newsd Hindi On  

मॉस्को, 26 नवंबर (आईएएनएस)| रूस ने क्रीमियाई प्रायद्वीप तट पर यूक्रेन नौसेना के तीन जहाज कब्जे में ले लिए हैं, जिस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बीबीसी के मुताबिक, रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की दो टगबोट और एक टग कब्जे में ले लिया। यूक्रेन का कहना है कि उन पर हमला किया गया, जिसमें चालक दल के छह सदस्य घायल हो गए।

दोनों देशों ने इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन सरकार का कहना है कि वह मार्शल लॉ लगाएगा।


यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब रूस ने यूक्रेन के नौसैनिक पोतों के उसकी जलसीमा में प्रवेश करने का दोषी ठहराया।

रूस ने इसके बाद कर्च स्ट्रेट में पुल के नीचे अपना एक टैंकर खड़ा कर दिया। कर्च स्ट्रेट ही आजावो सागर तक पहुंचने बनाने का एकमात्र रास्ता है, जिसकी जल सीमाएं दोनों देशों में बंटी हुई हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने इस संबंध में एक आपात बैठक बुलाई है।


यूक्रेन का कहना है कि रूस ने उनके जहाजों को रोकने की कोशिश की।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)