रूसी कैडेटों द्वारा गाया, ‘ऐ वतन, ऐ वतन..’ गाने का वीडियो वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली | ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग फिल्म ‘शहीद’ का गाना ‘ऐ वतन’ गाते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये लोग कोई और नहीं, बल्कि रूसी सेना के कैडेट हैं, जो एक सुर में ‘ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम तेरी राहों में जां तक लुटा जाएंगे’ गाते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद रफी द्वारा गाया यह गीत ‘ऐ वतन..’ 1965 में रिलीज हुआ था। वीडियो को देख एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया, रूसी सेना के जवान ‘ऐ वतन ऐ वतन’ गा रहे हैं।”

वीडियो में ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर भी नजर आ रहे हैं, जो मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में सेना के सलाहकार हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)