बच्चों के मनपसंद लेखक रस्किन बॉन्ड, आज मना रहे 85वां जन्मदिन

  • Follow Newsd Hindi On  
बच्चों के मनपसंद लेखक रस्किन बॉन्ड, आज मना रहे 85वां जन्मदिन

रस्‍क‍िन बॉन्‍ड जाने माने भारतीय लेखक हैं। वह एक ऐसे लेखक हैं ,जिन्होंने सभी के बचपन को खास बनाया। उन्होंने बच्चों पर आधारित अपनी कहानियों से सभी को बहुत आकर्षित किया। इसलिए उन्हें बच्चों का फेवरेट कहा जाता है। रस्‍क‍िन बॉन्‍ड आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बच्चों के मनपसंद रस्‍क‍िन बॉन्‍ड हर वर्ष अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाते हैं। वह अपने जन्‍मदिन पर बच्चों को ऑटोग्राफ देते हैं और परिवार वालों तथा अन्‍य लेखक मित्रों के साथ डिनर करते हैं।


शुरूआती जीवन

अंग्रेजी के प्रसिद्द लेखक रस्किन बॉन्‍ड का जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। चार साल की उम्र में उनके माता- पिता का तलाक हो गया, जिसके बाद उनकी मां ने एक हिन्दू से शादी कर ली। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की। इसके बाद 10 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया और वह अपनी दादी के साथ शिमला से देहरादून चले गए। जिसके बाद वह लंदन चले गए।

कहानियां


रस्‍क‍िन बॉन्‍ड को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने महज 17 साल की आयु में अपना पहला नोवेल लिखा, जिसका नाम ‘रूम ऑन द रूफ’ (Room On The Roof) था। उनकी इस रचना के लिए उन्हें साल 1957 में ‘जॉन लिवेलिन् राइस पुरस्कार’ दिया गया। जो कि इंग्लैंड में प्रकाशित अंग्रेज़ी लेखन के लिए 30 साल से कम उम्र के कॉमनवेल्थ नागरिक को दिया जाता है।

रस्‍क‍िन बॉन्‍ड ने कई कहानियां लिखी। उनकी कहानियों में बच्चों के लिए खास जगह थी। हर उन्होंने अपनी हर कहानी में अपनी कल्पनाओं से बच्चों के जीवन में रंग भरें। हर किसी के जहन में रस्‍क‍िन बॉन्‍ड की लिखी हर बात हमारे जहन में आज भी जिंदा है। उनकी कहानियां बच्‍चों के सपने, उनकी छुपी इच्‍छाओं और संघर्ष पर आधारित होती हैं। उनके द्वारा लिखे गए कहानी का कैरेक्‍टर ‘रस्टी’ और ‘अंकल केन’ आज भी बाल साहित्‍य की दुनिया के सबसे मशहूर कैरेक्टर्स माने जाते हैं। बच्चों के मनपसंद लेखक रस्किन बॉन्ड के फेवरेट लेखकों की बात करें तो उन्हें रविन्द्रनाथ टैगोर, रुडयार्ड किपलिंग, और चार्ल्स डिकेन्स काफी पसंद हैं।

उन्होंने अपने अभी तक 500 से ज्यादा कहानियां, उपन्यास, और कविताएं लिखी जिनमें से ज्यादातर रचनाएं बच्चों पर ही आधारित हैं। किताब ‘द बेस्ट ऑफ़ रस्किन बॉन्ड’ (The Best of Ruskin Bond) में रस्किन बॉण्ड की लघु कहानियां, वीभत्स कहानियां, निबन्ध, यात्रा वर्णन, गीत और प्रेम कविताएं हैं।

उनकी कहानियों पर आधारित फिल्‍में

भारतीय मूल के विश्व प्रसिद्द लेखक रस्‍क‍िन बॉन्‍ड ने ऐसी कहानियां लिखीं, जिन पर फिल्में बनाने से फिल्मकार खुद को रोक नहीं पाए। उनकी लिखी हुई कहानियों पर कई फिल्‍में बनी, जिनमें हॉलीवुड की फिल्में ‘फ्लाइट ऑफ पिजन्स’ और ‘एंग्री रिवर’ शामिल हैं। इसी के साथ उनकी किताब ‘सुजैन सेवेन हसबैंड’ पर फिल्म ‘7 खून माफ’ बनाई गई, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था।

सम्‍मान

साहित्य में अपने महान योगदान के लिए रस्‍किन बॉन्‍ड को भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)