सातवां कुबुकी अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान फोरम शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)| सातवां कुबुकी अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान फोरम का उद्घाटन चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के कुबुकी पारिस्थितिकी प्रदर्शन क्षेत्र में हुआ। इसका विषय है हरित बेल्ट एंड रोड और पारिस्थितिकी सभ्यता का समान निर्माण।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बधाई पत्र भेजकर रेतीलेपन के बढ़ने की रोकथाम में चीन के अनुभव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चीन ने विश्व पारिस्थितिकी वातावरण सुधार में बड़ा योगदान किया है। कुबुकी में रेतीलेकरण की रोकथाम एक बढ़िया तरीका है, जिससे दुनिया के लिए पारिस्थितिकी और गरीबी की समस्या के निपटारे में यह अनुभव काम आएगा।


कुबुकी अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान फोरम रेतीलेकरण की रोकथाम के विषय पर दुनिया में एकमात्र बहुपक्षीय मंच है। दुनिया के 30 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा अधिकारी, विशेषज्ञ और मीडिया प्रतिनिधि कुबुकी में रेतीलेकरण की रोकथाम, तकनीकी नवाचार, हरित वित्तीय विकास और जीव-जंतुओं की नस्लों की रक्षा जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)