Sakra Vidhan Sabha Seat: सकरा विधानसभा में JDU का मुकाबला कांग्रेस से, जानें इस सीट का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Sakra Vidhan Sabha Seat result and history

Sakra Vidhan Sabha Seat: बिहार की सकरा विधानसभा सीट पर टक्कर JDU और कांग्रेस के बीच देखने को मिलेगी। इस बार यहां से JDU ने अशोक कुमार चौधरी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस की ओर से उमेश कुमार राम मैदान में है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।

सकरा विधानसभा सीट का इतिहास

सकरा विधानसभा सीट पर 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के शिवनंदन पासवान ने कांग्रेस के फकीर चंद राम को मात दी थी। साल 1980 के चुनाव में कांग्रेस के फकीरचंद राम ने जनता पार्टी सेक्यूलर के पलटन राम को हराया था। फिर 1985 में लोक दल के शिवनंदन पासवान, 1990 और 1995 में जनता पार्टी के कमल पासवान इस सीट से विजयी रहे थे।


2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में सकरा विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल ने यहां जीत हासिल की थी। आरजेडी ने लाल बाबू राम को टिकट दिया जो 75,010 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे थे। लाल बाबू राम ने BJP के अर्जुन राम को 13,012 वोटों से हराया था।

इस सीट का चुनावी समीकरण

विधानसभा सीट पर कुल 2.40 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 1,27,522 पुरुष और 1,12,923 महिलाएं शामिल हैं।  इस विधानसभा सीट पर भूमिहार और कुशावाहा जाति के वोटरों की संख्या ज्यादा है।

Sakra Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – अशोक कुमार


कांग्रेस – उमेश कुमार

जाप – संजय पासवान

बीएसपी – गीता कुमारी

Sakra Vidhan Sabha winner :  सकरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Lal Babu Ram RJD 75010 Arjun Ram BJP 61998
2010 Suresh Chanchal JD(U) 55486 Lal Babu Ram RJD 42441
OCT 2005 Bilat Paswan JD(U) 36020 Lal Babu Ram RJD 35948
FEB 2005 Bilat Paswan JD(U) 37685 Dr. Shital Ram RJD 30338
2000 Sital Ram RJD 49391 Vilat Paswan JD(U) 42120
1995 Kamal Paswan JD 59531 Bilal Paswan INC 17912
1990 Kamal Paswan JD 44863 Bilar Paswan INC 29258
1985 Shivnandan Paswan LKD 33232 Arjun Kumar Ch. INC 28900
1980 Fakirchand Ram INC(I) 37464 Paltan Ram JNP(SC) 24384
1977 Shivanandan Paswan JNP 33659 Fakirchand Ram INC 9452
1972 Hiralall Paswan SOP 24286 Newalall Mahto INC 18360
1969 Newa Lal Mahto SSP 23331 Fakir Chand Ram INC 16036
1967 N. Mahto SSP 19054 C. Ram INC 14657
1962 Mahesh Prasad Singh INC 24516 Manjay Lall PSP 21920
1957 Ramgulam Chaudhary INC 14877 Mauji Lal IND 11791
1957 Kapildeo Narain Sinha INC 18432 Satrughan Pd. Singh IND 14165

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)