रांची में लगातार हो रहे पावर कट से परेशान हुईं साक्षी धोनी, ट्विटर पर कह दी ये बात

  • Follow Newsd Hindi On  
रांची में लगातार हो रहे पावर कट से परेशान हुईं साक्षी धोनी, ट्विटर पर कह दी ये बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी रांची में हो रहे पावर कट से परेशान हैं। साक्षी ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। एक ट्वीट में साक्षी धोने ने लिखा है, “रांची के लोगों को हर एक दिन पावर कट झेलना पड़ रहा है। रोज कम-से-कम 4 से 7 घंटे लाइट जाती है। आज 19 सितंबर को पिछले 5 घंटों से बिजली गायब है।”

साक्षी ने आगे लिखा कि आज तो पावर कट की कोई वजह भी नहीं है। न ही मौसम खराब है और न ही कोई त्योहार ही है। आशा है कि संबंधित लोग इस समस्या का समाधान करेंगे।



बता दें कि झारखंड की रघुबर सरकार द्वारा 31 जुलाई तक रांची में जीरो पावर कट की घोषणा की गयी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अधिकारियों को मोहलत भी दी थी। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में विभाग द्वारा अब तक करोड़ो रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सिर्फ आरएपीडीआरपी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन आज भी बिजली कट रही है। शहर में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कई इलाकों में 6-8 घंटे बिजली जा रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने थामा AAP का हाथ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)