Salamander को माना जाता है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब जीव, कई दिनों तक बिना कुछ खाए रह सकता है जिंदा

  • Follow Newsd Hindi On  
Salamander को माना जाता है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब जीव, कई दिनों तक बिना कुछ खाए रह सकता है जिंदा

दुनिया में ऐसे कई जीव हैं जिन्हें बेहद अजीब माना जाता है। कुछ दिखने में अजीब होते हैं तो कुछ अपने हरकतों को लेकर। किसी का रंग अजीब है तो किसी की आवाज। कुछ ऐसे भी जीव हैं जो कई दिनों तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। उन्हीं में से एक है सैलामैंडर (Salamander)। यह जीव दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के भीतर मौजूद गुफाओं में पाया गया है।

यह सैलामैंडर करीब 7 साल से अधिक समय होने के बाद भी अपने जगह से हिला तक नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जीव की त्वचा और अविकसित आंखें इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसी वजह से यह जीव अपने जगह से हिल नहीं पा रहे हैं। लेकिन किसी जीव का अपने स्थान से ना हिलना कोई हैरान होने वाली बात नही हैं।


जानकारों के अनुसार सैलामैंडर अपना पूरा जीवन पानी के भीतर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल की होती है। इसका आवास स्लोवेनिया से लेकर क्रोएशिया जैसे बाल्कन देशों में भी पाया गया है। जानकारों का कहना है कि सैलामैंडर अपनी जगह से करीब 12 साल के बाद तब ही हिलता है जब उसे साथी की तलाश होती है।

हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस की मानें तो, ‘इससे पहले ऐसे जीवों की कल्पना की गई थी। यहां भारी बारिश के कारण ये जीव बहकर गुफाओं से बाहर आने के बाद ही हम इन्हें देख पाए हैं। अन्यथा इन्हें देखने के लिए हमें गोताखोरी कर गुफा में जाना होता है, लेकिन अब हम गुफा के पानी में मौजूद अंशों को देखकर ही यह बता सकते हैं कि वे वहां हैं या नहीं।’

जिन गुफाओं में सैलामैंडर रहते हैं वहां भोजन मिलना इतना भी आसान नहीं होता। जानकारों का कहना है कि यह जीव बिना कुछ खाए भी कई वर्षों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि जानकारी में ये बात भी निकल कर सामने आई है कि सैलामैंडर जब भी सक्षम होते हैं तो छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे और कीड़ों को अपना शिकार बनाते रहते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)