Sandesh Vidhan Sabha Seat: संदेश में कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानें इस सीट का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Sahebganj Vidhan Sabha Seat result and history

Sandesh Vidhan Sabha Seat: भोजपुर का संदेश विधानसभा क्षेत्र इस बार खासी चर्चा में है। यह क्षेत्र फिलहाल आरजेडी के कब्जे में है। इस बार यहां एक तरफ जदयू-बीजेपी गठबंधन होगा तो दूसरी ओर विपक्षी दलों का महागठबंधन उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। संदेश विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक अरुण कुमार यादव है।

संदेश सीट का इतिहास

1957 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। शुरुआती तीन चुनाव में ही यहां पर कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय जनसंघ ने जीत हासिल की थी। इसके बाद भी ये सीट कभी राजद, जनता दल और लेफ्ट पार्टी के खाते में जाती रही है। पिछले तीन चुनाव में दो बार यहां पर राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली है, जबकि अभी तक एक बार बीजेपी का खाता खुला है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

संदेश सीट पर सबसे अहम भूमिका यादव मतदाताओं निभाते है। वहीं दूसरी जातियां जैसे, राजपूत, रविदास, पासवान, कोइरी और ब्राह्मण भी अच्छी संख्या हैं। इस सीट पर साल 2015 के चुनावों में यहां 56.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 2.84 लाख

पुरुष वोटरः 1.56 लाख (54.9%)


महिला वोटरः 1.28 लाख (45.0%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 70 (0.02%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर RJD पार्टी के अरुण कुमार यादव ने चुनाव जीता था। अरुण कुमार ने बीजेपी के संजय सिंह को 25,427 वोटों से हराकर ये सीट अपने नाम की थी। अरुण यादव को 74,306 वोट मिले थे तो संजय सिंह को 48,879 वोट प्राप्त हुए थे।

Sandesh Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – विधायक बिजेंद्र यादव

आरजेडी – किरण देवी

लोजपा – स्वेता सिंह

Sandesh Vidhan Sabha winner : संदेश के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Arun Kumar RJD 74306 Sanjay Singh (Tiger) BJP 48879
2010 Sanjay Singh (Tiger) BJP 29988 Arun Kumar IND 23166
2005-10-01 Vijendra Kumar Yadav RJD 40387 Sanjay Singh BJP 28894
2005-02-01 Rameshwar Prasad CPI(ML)(L) 33834 Vijendra Kumar Yadav RJD 31071
2000 Vijayendra Kumar Singh Yadav RJD 47393 Sonadhari Singh SAP 32356
1995 Rameshwar Prasad CPI(ML)(L) 36760 Sidhnath Roy IND 21023
1990 Sonadhair Singh JD 32861 Krishan Dev Yadav IPF 26879
1985 Sonadhari LKD 31684 Sidhnath Roy INC 27406
1980 Sidh Nath Rai INC(I) 22573 Sonadhari Singh INC(U) 17954
1978 S.Singh INC 27908 T.Singh INC(I) 22896
1977 Ram Dayal Singh JNP 30793 Sondhari Singh INC 21271
1972 Ramjee Prasad Singh BJS 31641 Jhaman Prasad INC 13288
1969 Ramji Prasad Singh BJS 16151 Kailash Prasad Singh INC 14800
1967 R. S. Singh SSP 23145 J. Prasad INC 19242
1962 Jhaman Prasad INC 17581 Indradeo Singh SWA 7824
1957 Jhaman Prasad INC 12790 Ganpat Chawdhary PSP 4604

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)