दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: संगम विहार विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Sangam Vihar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: संगम विहार विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Sangam Vihar Assembly seat

Sangam Vihar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। संगम विहार विधानसभा सीट (Sangam Vihar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिनेश मोहनिया ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी शिव चरण लाल गुप्ता को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में संगम विहार सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP-JDU ने शिव चरण लाल गुप्ता को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने पूनम आजाद पर दांव आजमाया है।


संगम विहार विधानसभा सीट (Sangam Vihar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का संगम विहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Sangam Vihar seat) दक्षिण दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा है। दिल्‍ली का यह सीमांत इलाका बड़े पैमाने पर जंगलों से घिरा हुआ है। संगम विहार का इलाका बिजवासन, अंबेडकर नगर, छतरपुर और कालकाजी से घिरा हुआ है।

2008 में संगम विहार विधानसभा सीट पर पहली बार हुए चुनाव में भाजपा के एससीएल गुप्‍ता ने कांग्रेस के आमोद कुमार कांत को करारी मात देते हुए विधायक बने। 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने भाजपा प्रत्‍याशी को हराया और विधायक बने। 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल की।

संगम विहार विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 164019 है, जिनमें पुरुष मतदाता 97459 और महिला मतदाता 66547 हैं। पिछले चुनाव में 66.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


संगम विहार विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

दिनेश मोहनिया, आप – 72131
शिव चरण लाल गुप्ता, बीजेपी – 28143

हार का अंतर – 43988

संगम विहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – दिनेश मोहनिया
JDU – शिव चरण लाल गुप्ता
Congress – पूनम आजाद

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)