हरियाणवी गानों पर स्टेप शो करने वालीं और स्टार डांसर सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो लोगों के बीच खूब धूम मचा रहा है। वैसे जब भी सपना कोई डांस शो करती हैं वैसे ही सोशल मीडिया पर उनका डांस धमाल करने लग जाता है। देश भर में देसी क्वीन के नाम से मश्हूर सपना चौधरी आज के युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। उनके डांस परफॉर्मेंस के लिए लोग उन्हें देशभर से दूर-दूर से बुलाते हैं।
सपना चौधरी ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वाहवाही बटोर रहा है। इस गाने में वह भोजपुरी गाने पर स्टेज पर डांस कर रही हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। सपना का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग ‘सुल्फा सररार ठा गया’ रिलीज हुआ था।
बता दें सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर स्टेट पर डांस करकर की थी। इनका डांस लोगों के बीच काफी फेमस हैं। साल 2013 में उन्होंने रियलिटी शॉ बिग में हिस्सा लिया था। हालांकि वे इस शॉ को जीत नहीं पाई थीं, लेकिन वे लोगों के बीच अपनी फॉलोवर बढ़ाने कामयाब हुईं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके कई फोटो और डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं।