Sardool Sikander Death: मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

Sardool Sikander Death: पंजाब के प्रख्यात गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। खबर के मुताबिक एक माह पहले किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया था। आपरेशन सफल रहा, लेकिन इस बीच वह कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके कारण उनकी मौत हो गई। सरदूल सिकंदर ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।

सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander ) के निधन का समाचार सुनते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके दोस्त, रिश्तेदार व चाहने वाले अस्पताल पहुंच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सरदूल सिकंदर के निधन पर शोक जताया है। सरदूल ने पंजाबी गायकी को एक मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने बहुत छोटे स्तर से गायन शुरू किया और फिर देश विदेश में नाम कमाया।


सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander ) भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े रहे। 1980 के दशक में सरदूल ने अपनी पहली अलबम “रोडवेज दी लारी” निकाली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए। इसके अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 15 अगस्त 1961 को जन्मे सरदूल सिकंदर ने पंजाबी फिल्म जग्गा डाकू में शानदार अभिनय से अपनी अभिनय कला का लोहा मनवाया।

सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई। इस एलबम की 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं। गानों के अलावा कई फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से नाम कमाया। पंजाबी फिल्म ‘जग्गा डाकू’ में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)