Sasaram Vidhan Sabha Seat: देशभर में अपनी राइस मिलों के लिए मशहूर सासाराम विधानसभा क्षेत्र बिहार के रोहतास जिले में आता है। बीते तीन दशकों से चुनाव में बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच कांटे की टक्कर होती रही है। लेकिन इस बार एनडीए गठबंधन में यह सीट जनता दल युनाइटेड के खाते में चली गई है। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद की जा रही है।
सासाराम सीट का इतिहास
सासाराम विधानसभा सीट पर साल 1957 में पहला चुनाव हुआ था। 1990 से इस सीट पर बीजेपी और राजद में कड़ा मुकाबला होता आ रहा है। साल 1990 से 2015 तक इस सीट पर 5 बार BJP जबकि सिर्फ दो बार RJD को जीत मिली है। इस सीट पर मुख्यत जवाहर प्रसाद और अशोक कुमार इन दो चहरों के बीच ही हमेशा कांटे की टक्कर रही है।
1990 और 1995 में भाजपा के टिकट पर जवाहर प्रसाद का इस सीट पर कब्जा रहा है। वहं 2000 में राजद प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यहां से चुनाव जीते थे। फि 2005 में जवाहर प्रसाद ने वापसी की और 2010 तक सीट पर काबिज रहे। जबकि 2015 के चुनाव में एक बार फिर अशोक कुमार ने भाजपा हराकर सत्ता में वापसी की।
इस सीट का चुनावी समीकरण
सासाराम विधानसभा सीट पर 17.55 फीसदी अनुसूचित जाति और 1.37 फीसदी अनुसूचित जनजाति के वोटर्स हैं। इस सीट पर कोइरी, मुस्लिम इस सीट पर अहम भूमिका में हैं. यादव और राजपूत वोटर भी निर्णायाक साबित होते रहे हैं।
कुल वोटरः 3.42 लाख
पुरुष वोटरः 1.78 लाख (52.09%)
महिला वोटरः 1.63 लाख (47.64%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)
सासाराम विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
2015 में इस सीट पर राजद प्रत्याशी अशोक कुमार को 82766 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के जवाहर प्रसाद को 63154 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह को 9247 वोट प्राप्त हुए थे।
Sasaram Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
जदयू – अशोक कुमार
आरजेडी – राजेश कुमार
लोजपा – रामेश्वर चौरसिया
Sasaram Vidhan Sabha winner : सासाराम के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Ashok Kumar | RJD | 82766 | Jawahar Prasad | BJP | 63154 |
2010 | Jawahar Prasad | BJP | 50856 | Dr. Ashok Kumar | RJD | 45445 |
2005-10-01 | Jawahar Prasad | BJP | 53904 | Dr. Ashok Kumar | RJD | 44079 |
2005-02-01 | Jawahar Prasad | BJP | 43956 | Dr. Ashok Kumar | RJD | 33917 |
2000 | Ashok Kumar | RJD | 62673 | Jawahar Prasad | BJP | 49317 |
1995 | Jawahar Prasad | BJP | 48811 | Ashok Kumar | JD | 41217 |
1990 | Jawahar Prasad | BJP | 42956 | Bipin Bihar Sinha | SOP(L) | 24261 |
1985 | Ram Sewak Singh | LKD | 15928 | Jagdish Ojha | INC | 13005 |
1980 | Ram Sewak Singh | JNP(SC) | 29740 | Manorma Pandey | INC(I) | 25771 |
1977 | Bipin Bihari Sinha | JNP | 25383 | Ram Sewak Singh | SSD | 15323 |
1972 | Ram Sewak Singh | HSD | 19573 | Vipi Behari Singh | IND | 17400 |
1969 | Bipin Behari Singh | PSP | 24106 | Binod Behari Singh | INC | 11370 |
1967 | B.B. Singh | INC | 12876 | B.B. Singh | PSP | 11624 |
1962 | Dukhan Ram | INC | 17264 | Bipin Behari Sinha | PSP | 11984 |
1957 | Ramadhar Dusadh | PSP | 19857 | Sri Govind Chamar | INC | 15399 |
1957 | Bipin Behari Sinha | PSP | 28908 | Jaganath Singh | INC | 24874 |