Sasaram Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: सासाराम में आरजेडी प्रत्याशी राजेश गुप्ता गुप्ता ने बढ़ाई बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  
Manjhi Vidhan Sabha Seat result and history

Sasaram Vidhan Sabha Seat:  देशभर में अपनी राइस मिलों के लिए मशहूर सासाराम विधानसभा क्षेत्र बिहार के रोहतास जिले में आता है। बीते तीन दशकों से चुनाव में बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच कांटे की टक्कर होती रही है। लेकिन इस बार एनडीए गठबंधन में यह सीट जनता दल युनाइटेड के खाते में चली गई है। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद की जा रही है।

सासाराम सीट का इतिहास

सासाराम विधानसभा सीट पर साल 1957 में पहला चुनाव हुआ था। 1990 से इस सीट पर बीजेपी और राजद में कड़ा मुकाबला होता आ रहा है। साल 1990 से 2015 तक इस सीट पर 5 बार BJP जबकि सिर्फ दो बार RJD को जीत मिली है। इस सीट पर मुख्यत जवाहर प्रसाद और अशोक कुमार इन दो चहरों के बीच ही हमेशा कांटे की टक्कर रही है।


1990 और 1995 में भाजपा के टिकट पर जवाहर प्रसाद का इस सीट पर कब्जा रहा है। वहं 2000 में राजद प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यहां से चुनाव जीते थे। फि 2005 में जवाहर प्रसाद ने वापसी की और 2010 तक सीट पर काबिज रहे। जबकि 2015 के चुनाव में एक बार फिर अशोक कुमार ने भाजपा हराकर सत्ता में वापसी की।

इस सीट का चुनावी समीकरण

सासाराम विधानसभा सीट पर 17.55 फीसदी अनुसूचित जाति और 1.37 फीसदी अनुसूचित जनजाति के वोटर्स हैं। इस सीट पर कोइरी, मुस्लिम इस सीट पर अहम भूमिका में हैं. यादव और राजपूत वोटर भी निर्णायाक साबित होते रहे हैं।

कुल वोटरः 3.42 लाख


पुरुष वोटरः 1.78 लाख (52.09%)

महिला वोटरः 1.63 लाख (47.64%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)

सासाराम विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में इस सीट पर राजद प्रत्याशी अशोक कुमार को 82766 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के जवाहर प्रसाद को 63154 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह को 9247 वोट प्राप्त हुए थे।

Sasaram Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – अशोक कुमार

आरजेडी – राजेश कुमार

लोजपा – रामेश्वर चौरसिया

Sasaram Vidhan Sabha winner : सासाराम के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ashok Kumar RJD 82766 Jawahar Prasad BJP 63154
2010 Jawahar Prasad BJP 50856 Dr. Ashok Kumar RJD 45445
2005-10-01 Jawahar Prasad BJP 53904 Dr. Ashok Kumar RJD 44079
2005-02-01 Jawahar Prasad BJP 43956 Dr. Ashok Kumar RJD 33917
2000 Ashok Kumar RJD 62673 Jawahar Prasad BJP 49317
1995 Jawahar Prasad BJP 48811 Ashok Kumar JD 41217
1990 Jawahar Prasad BJP 42956 Bipin Bihar Sinha SOP(L) 24261
1985 Ram Sewak Singh LKD 15928 Jagdish Ojha INC 13005
1980 Ram Sewak Singh JNP(SC) 29740 Manorma Pandey INC(I) 25771
1977 Bipin Bihari Sinha JNP 25383 Ram Sewak Singh SSD 15323
1972 Ram Sewak Singh HSD 19573 Vipi Behari Singh IND 17400
1969 Bipin Behari Singh PSP 24106 Binod Behari Singh INC 11370
1967 B.B. Singh INC 12876 B.B. Singh PSP 11624
1962 Dukhan Ram INC 17264 Bipin Behari Sinha PSP 11984
1957 Ramadhar Dusadh PSP 19857 Sri Govind Chamar INC 15399
1957 Bipin Behari Sinha PSP 28908 Jaganath Singh INC 24874

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)