गर्मियों में लाभदायक है सत्तू, जाने क्या हैं इसके फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  
गर्मियों में लाभदायक है सत्तू, जाने क्या हैं इसके फायदे

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई परेशानिया लाता है। बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी, स्किन की समस्याएं आदि गर्मियों में लोगो के परेशानियों का कारण बनती हैं। ऐसे में शरीर को पानी की कमी से बचने के साथ- साथ शरीर को ठंडक देना भी काफी आवशयक हो जाता है। कईं फल इसमें लाभदायक होते हैं लेकिन आज हम आपको बताते है की कैसे सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ और भी फायदे पहुंचता है।

सत्तू (Sattu) उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी पसंद किया जाता है। गर्मियों का मौसम आते ही वहां के लोग लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन करना शुरू कर देते है। असल में सत्तू जौ और चने को पीस कर बनाया जाता है, जो शरीर की कईं तरीको से मदद करता है। इन प्रदेशों में सत्तू सेवन कई तरीकों से किया जाता है। लोग सत्तू के पराठे, सत्तू की लिट्टी और सत्तू का शर्बत आदि के रूप में सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू स्वाद के साथ सेहत के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। वैसे तो सत्तू का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सत्तू शरीर को गर्मी की मार और लू से बचाने के अलावा ठंडक प्रदान करता है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर उपाय साबित होता है।


चलिए जानते हैं सत्तू के सेवन से होने वाले सेहतमंद फायदों के बारे में

गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाव

सत्तू गर्मीयों में शरीर के लिए किसी अमृत से काम नहीं। अगर आप भीषण गर्मी की मार और लू की चपेट से बचना चाहते हैं तो सत्तू का सेवन शुरू कर दीजिए। गर्मियों के मौसम में सत्तू का शर्बत शरीर को पानी की कमीं और गर्मी के दुष्प्रभाव से बचता है। इसके सेवन से लू लगने का खतरा भी कम होता है।

कब्ज से निजात


सत्तू पेट के लिए भी काफी फायेमंद साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर सत्तू शरीर को कब्ज़ से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित होता है। अगर आप कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ लिवर को हेल्दी रखता है।

मोटापे को करे नियंत्रित

लगातार बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक बहुत बढ़िया इलाज है। जौ और चने से बना सत्तू रोजाना खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है ।अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसका कोई प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो सत्तू आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।

भूख को करे नियंत्रित

गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है। आप चाहें तो सत्तू का शर्बत बनाकर पी सकते हैं या फिर इसका कोई व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

डायबिटीज और बीपी में फायदेमंद

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी सत्तू को बेहद फायदेमंद होता है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में पीना डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचाता है, तो वहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों को सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।

शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने पर सत्तू का सेवन करने से शरीर में कमज़ोरी महसूस नहीं होती, और ऊर्जा महसूस होती है। यह व्यक्ति को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। तो आप भी सत्तू के सेवन से अपने शरीर को इन गर्मियों में में बचा सकते हैं।

जानिये क्या है ‘स्टेअर स्नैकिंग’, रखेगा आपके दिल का ख्याल।

कुदरत का अनमोल खजाना है शहद, जानें इसके सेवन से जुड़े फायदे

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)