सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने जयदेव शाह

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| जयदेव शाह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के नए अध्यक्ष होंगे। चुनाव अधिकारी वारेश सिन्हा ने शनिवार को पांच अधिकारियों सहित 11 सदस्यीय शीर्ष परिषद का ऐलान किया। जयदेव को जहां अध्यक्ष चुना गया है वहीं दीपक लखानी को उपाध्यक्ष चुना गया है। हिमांशू शाह सचिव, करण शाह को संयुक्त सचिव और श्याम राइचुरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चुनाव अधिकारी सिन्हा राज्य के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके हैं और साथ ही वह गुजरात के सचिव भी रह चुके हैं।


जयदेव शाह बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी निरंजन शाह के बेटे हैं। जयदेव ने 120 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 110 मैचों में सौराष्ट्र की कप्तानी भी की है। उनकी कप्तानी में टीम 2012-13 और 2015-16 में रणजी ट्रॉफी में उप-विजेता रही थी। वह 2007-08 में जयदेव की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है। जयदेव ने 2018 में खेल को अलविदा कह दिया था।

शीर्ष परिषद और अधिकारियों की नियुक्ति एससीए के नए संविधान और सर्वोच्च अदालत के आदेश के मुताबिक हुई है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)