सबरीमाला : बीते सप्ताह गिरफ्तार 72 तीर्थयात्रियों को जमानत

  • Follow Newsd Hindi On  

पथनामथित्ता (केरल), 21 नवंबर (आईएएनएस)| सबरीमाला मंदिर के निकट बीते सप्ताह निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किए गए 72 तीर्थयात्रियों को बुधवार को जमानत मिल गई। इसमें से 69 लोगों को रविवार रात मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि राज्य भाजपा के महासचिव के.सुरेंद्रन व दो अन्य को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।

सबरीमाला मंदिर के दरवाजे 16 नवंबर को दो महीने की तीर्थयात्रा के लिए खोले गए।


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत देने के आदेश से मंदिर कस्बे में 28 सितंबर से हिंदू समूह प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब तक मंदिर में 10 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बीच की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध था।

शीर्ष अदालत ने 13 नवंबर को फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।


केरल सरकार शीर्ष अदालत के फैसले के क्रियान्वयन की पुरजोर कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस व कई हिंदू समूह मंदिर की परंपरा को तोड़े जाने के खिलाफ हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)