कुरान की आयतों के खिलाफ याचिका खारिज, SC ने वसीम रिजवी पर लगाया 50 हजार रूपये का जुर्माना

Follow न्यूज्ड On  

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस याचिका को शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वजीम रिज्वी ने दाखिल किया था। उनका कहना था कि इन आयतों को पढ़ाकर छात्रों को इससे मिसगाइड किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली बेंच ने इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुझे इस एसएलपी के बारे में सारे तथ्य पता हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये एसएलपी नहीं रिट है और आप अपनी याचिका को लेकर कितने गंभीर हैं?

इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मदरसों में ये आयतें पढ़ाई जाती हैं, छात्रों को इससे मिसगाइड किया जाता है, यही आयतें पढ़ाकर और समझा कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी तैयार किए जाते हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये निराधार याचिका है. कोर्ट ने पचास हजार रुपए जुर्माना लगाकर याचिका खारिज कर दी।

वसीम रिजवी ने किस तर्क के साथ दाखिल की थी याचिका

उत्तर प्रदेश शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की तरफ से यह याचिका दायर की गई थी. उनका कहना था कि कुरान की 26 आयतें आतंक को बढ़ावा देने वाली हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए ताकि आतंकी गतिविधियों से मुस्लिम समुदाय का नाम न जुड़ सकें. याचिका दाखिल करने से पहले याचिकाकर्ता रिज़वी ने एहतियातन मूल सवाल और याचिका की प्रति देशभर के 56 रजिस्टर्ड इस्लामिक संगठनों और संस्थानों को भी अपना रुख साफ करने के लिए भेजा था।

Share

Recent Posts

Oscars 2021: Nomadland बेस्ट फिल्म, एंथनी और फ्रांसिस बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

भारत में ऑस्कर्स अवॉर्ड्स को 26 अप्रैल सुबह 5.30 से प्रसारित किया गया। इसके अलावा…

April 26, 2021

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, ऐसे चेक करें आज का ताजा रेट

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह…

April 26, 2021

Horoscope Today 26 April 2021: आज इन राशि के लोग सेहत के मामले में रहें सतर्क, जाने आज आपना राशिफल

आज दूसरों पर बेवजह गुस्सा दिखाना आपको मानसिक तनाव देगा, इसलिए शांत रहें और दूसरों…

April 26, 2021

Coronavirus Positive News: हौसले के आगे हारा कोरोना, 104 साल के स्वतंत्रता सेनानी पूरी तरह हुए ठीक

Coronavirus Positive News:मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले 104 साल…

April 26, 2021

Amazon Quiz answers today, 26th April, 2021: इन पांच सवालों के सही जवाब जिता सकते है आपको 10,000 रुपये का अमेजन पे बैलेंस

क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं। इस तरह…

April 26, 2021

COVID-19: PM मोदी बोले, ‘गांवों तक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए करें काम’

COVID-19: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो भी गाइडलाइंस समय-समय पर जारी होती हैं उनका पूरा…

April 24, 2021