सचिन सांघवी ने लॉकडाउन के बाद संगीत की दुनिया में की वापसी

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत जोड़ी सचिन सांघवी-जिगर सरैया ने फिल्म रूही के लिए संगीत तैयार किया था, अब वे लंबे अंतराल के बाद काम पर वापस आ गए हैं।

सचिन ने कहा कि वे अब नए सिरे से काम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, फिल्मों पर फिर से काम करना मजेदार है, ऐसा लगता है कि हम घर वापस आ गए हैं। यहां अधिक ऊर्जा, अधिक शक्ति है, जो हम सभी के अंदर है।

सचिन-जिगर ने इससे पहले 2018 में स्त्री के निर्माताओं के साथ काम किया था और अब उनके साथ रूही के लिए फिर से जुड़ गए हैं।

उन्होंने संयुक्त रूप से जारी एक बयान में कहा, यह एक टीम के साथ काम करने के प्रति आश्वस्ति है। रूही के संगीत अल्बम में सभी के लिए कुछ है। यह पार्टी नंबर, डांस ट्रैक और रोमांटिक गीतों से भरा अल्बम है। हम हमेशा से भाग्यशाली रहे हैं, क्योंकि हमारे ऊपर श्रोताओं का प्यार बना हुआ है। हम उन्हें रूही के पूरे अल्बम को पेश करने का और इंतजार नहीं कर सकते।


–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)