सड़क हादसे में 4 राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 की हालत गंभीर

  • Follow Newsd Hindi On  

होशंगाबाद , 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होशंगाबाद में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में मैच खेलने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों का वाहन होशंगाबाद इटारसी मार्ग पर रेसलपुर के नजदीक पेड़ से जा टकरया। इस हादसे में चार हॉकी खिलाड़ियों शहनवाज खान,आदर्श हरदुआ, आशीष लाल और अनिकेत की मौत हो गई है। वहीं तीन खिलाड़ी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चारों राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थी।

पुलिस अधीक्षक एम एल छारी ने आईएएनएस को बताया कि, “होशंगाबाद में मैच खेलने के बाद ये खिलाड़ी इटारसी आ गए थे और आज सुबह वापस होशंगाबाद जा रहे थे तभी उनका वाहन पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में चार की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)