Coronavirus News: भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, कुल 82 मामलों की पुष्टि

  • Follow Newsd Hindi On  
हैदराबाद: बर्थ डे पार्टी देने वाले ज्वैलर की कोरोना संक्रमण से मौत, शामिल हुए 100 लोगों में खौफ

Coronavirus News:  राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार(13 मार्च) को कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि की थी। महिला राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थी। भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वाले का ये दूसरा मामला है। इससे पहले कनोटक में भी एक बुजर्ग व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी। भारत में अबतक कोरोना के कुल 82  मरिजों की पुष्टि की जा चुकी है। 

इस वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते देश की कई राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलजों, सिनेमाघरों समेत कई सार्वजनिक स्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।


भारत में कोरोना वायरस के  82 मरिजों में 16 विदेशी नागरिक हैं।  जिसमें दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सहित 11 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक, इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 4,000 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस वायरस से सबसे ज्यादा केरल प्रभावित है। 

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते  दुनियाभर में करीब पांच हाजार लोगों की मौत हो गई है जबकि इससे प्रभावित लोगों की संख्या सवा लाख से ऊपर बताई जा रही है। 

इटली में बीते शुक्रवार को इस वायरस से 250 नई मौतों  की पुष्टि की गई थी। एक दिन ये मरने वालों  की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की गई है। जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है। 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)