सेना प्रमुख तंजानिया, केन्या जाएंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 17 से 20 दिसम्बर तक तंजानिया और केन्या का आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा करेंगे, जहां वह दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य एवं राजनेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

 अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सेना प्रमुख के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य एवं राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत करेगा, जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ाना एवं सु²ढ़ करना है।


सेना प्रमुख तंजानिया के नेशनल डिफेंस कॉलेज और प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों की भी यात्रा करेंगे।

दौरे के दौरान जनरल रावत तंजानिया के रक्षामंत्री हुसैन अली मिनई एवं तंजानिया के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल वेनांस एस. माबेओ से भी मिलेंगे।

सेना प्रमुख केन्या में रक्षा कैबिनेट सचिव रेसेल ऑवौर ओमामो एवं केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल सैमसन मवाथेथे से मिलेंगे।


आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “अफ्रीकी देशों के दौरे का उद्देश्य तंजानिया एवं केन्या के साथ सैन्य से सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना है, जो पिछले कई वर्षों के दौरान विकसित हुए हैं।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)