Buddha Jayanti Wishes 2020: बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं

  • Follow Newsd Hindi On  
Send these wishes to your friends on the auspicious occasion of Buddha Jayanti

Buddha Jayanti Wishes 2020: आज बुद्ध जयंती का दिन है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। भगवान बुद्ध को बोधगया में पूर्णिमा तिथि पर ही सत्य का ज्ञान प्राप्ति हुई थी। हर साल बुद्ध जयंती 25 अक्टूबर को मनाई जाती है। आज का दिन भक्तों और अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

बुद्ध को महात्मा या स्वामी कहने वाले उन्हें कतई नहीं जानते। बुद्ध सिर्फ बुद्ध जैसे हैं। अवतारों की कड़ी में बुद्ध अंतिम हैं। उनके बाद प्रलयकाल तक कोई अवतार नहीं होने वाला है। हिन्दू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लिए बुद्ध का होना अर्थात धर्म का होना माना जाता है। बुद्ध इस भारत की आत्मा हैं।


भगवान बुद्ध का जन्म ईसा से 563 साल पहले नेपाल के लुम्बिनी वन में हुआ। उनकी माता कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी जब अपने नैहर देवदह जा रही थीं, तो उन्होंने रास्ते में लुम्बिनी वन में बुद्ध को जन्म दिया।  उनका जन्म नाम सिद्धार्थ रखा गया। सिद्धार्थ के पिता शुद्धोदन कपिलवस्तु के राजा थे।

सिद्धार्थ की मौसी गौतमी ने उनका लालन-पालन किया क्योंकि सिद्धार्थ के जन्म के सात दिन बाद ही उनकी माँ का देहांत हो गया था।बुद्ध को जानना अर्थात धर्म को जानना है। यह महज एक संयोग ही है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में ईसा पूर्व 563 को हुआ।

भगवान गौतम बुद्ध की शादी यशोधरा से हुई। यशोधरा से उनकी शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ। रात के समय जब सिद्धार्थ महल के बाहर टहल रहें थे तो उन्होंने एक लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए देखा। जिसके बाद उन्हें ज्ञान आया कि ये जीवन एक मोह माया है, जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है, सब कुछ नश्वर है और जो नश्वर है उनके लिए मोह कैसा?


जिसके बाद से उन्होंने सब कुछ छोड़वैराग अपनाने का निश्चय कर लिया। एक दिन यशोधरा और राहुल जब सो रहे थे तब गौतम बुद्ध ने उन्हें छोड़कर वैराग्य जीवन की राह पर निकल पड़े। इसके बाद में यशोधरा और राहुल दोनों ही बुद्ध के भिक्षु बन गए थे। अंत में उन्होंने वैराग को चुना।

आज के दिन आप नीचे दिए गए मैसेज भेजकर अपने प्रियजनों को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,

सबके दिल में शांति का वास है।

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,

सबके लिए इतनी खास है।

!!! बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं !!!

 

2. अच्छा सोचो अच्छा कहो।

प्रेम धारा बनके बहो,

आपके लिए बुद्ध जयंती शुभ हो।

 

3. बुद्धम् शरणम् गच्छामि

धम्मं शरणम् गच्छामि

संघम् शरणम् गच्छामि

बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं

 

4. जीवन में कई संकट आयेंगे

पर बुद्ध की तरह शांत रहो

बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं

 

5. सच का साथ देते रहो,

अच्छा सोचो अच्छा कहो,

प्रेम धारा बनके बहो,

आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो !!

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)