सेंसेक्स में 127 अंकों की गिरावट (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.72 अंकों की गिरावट के साथ 40,675.45 पर और निफ्टी 54 अंकों की गिरावट के साथ 11,994.20 पर बंद हुआ।

  बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इसके पहले सुबह 50.44 अंकों की तेजी के साथ 40852.61 पर खुला और 126.72 अंकों या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,675.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 40,885.03 के ऊपरी और 40,554.04 के निचले स्तर को छुआ।


सेंसेक्स के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 141.69 अंकों की गिरावट के साथ 14,826.52 पर और स्मालकैप 99.30 अंकों की गिरावट के साथ 13,408.92 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.45 अंकों की तेजी के साथ सुबह 12,067.65 पर खुला और 54 अंकों की गिरावट के साथ 11,994.20 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 12068.60 अंकों के ऊपरी और 11,956.40 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 19 सेक्टरों में से 15 में गिरावट और चार सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में धातु (2.67 प्रतिशत), आधार भूत सामग्री (1.94 प्रतिशत), दूरसंचार (1.76 प्रतिशत) और औद्योगिक (1.53 प्रतिशत) शामिल रहे।


सेंसेक्स के तेजी वाले सेक्टरों में रिएलिटी (1.19 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.16 प्रतिशत) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.09 प्रतिशत) शामिल रहे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)