सरायकेला विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चंपई सोरेन हैं इस सीट के चैंपियन, JMM का रहा है दबदबा

  • Follow Newsd Hindi On  
सरायकेला विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सरायकेला विधानसभा सीट (Seraikela Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार गणेश महाली को पराजित किया था।

सरायकेला विधानसभा सीट (Seraikela Assembly Constituency) का इतिहास

सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा इस विधानसभा सीट पर शुरू से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहा है। यहां पर भाजपा ने झामुमो को हमेशा टक्‍कर तो दी लेकिन कभी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी। झारखंड विधानसभा के लिए जब से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं। चंपाई सोरेन को कोई नहीं हरा सका है। चंपई सोरेन पिछले तीन चुनाव 2005, 2009 और 2014 में जीत हासिल करते रहे हैं।


सरायकेला विधानसभा सीट का समीकरण

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,89,858 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,49,885 और महिला मतदाता 1,39,972 हैं। पिछले चुनाव में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

यहां से झामुमो के दिग्गज नेता चंपई सोरेन तीन बार से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। पिछले चुनाव में चंपई सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली को महज 1200 वोटों से हराया था। इस बार भी दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जोरदार होगा।

List of Polling Stations in Seraikela Assembly


सरायकेला विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

चंपई सोरेन, जेएमएम- 94,746

गणेश महाली, भाजपा- 93,631

हार का अंतर- 1,115

सरायकेला विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

JMM- चंपई सोरेन

BJP – गणेश महाली

AJSU- अंनत राम टुडु

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Seraikela Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)