लगातार दूसरे महीने सर्विस सेक्टर में रही गिरावट, घरेलू बाजार में मांग की कमजोरी कायम

  • Follow Newsd Hindi On  
लगातार दूसरे महीने सर्विस सेक्टर में रही गिरावट, घरेलू बाजार में मांग की कमजोरी कायम

मुंबई। निजी क्षेत्र के एक सर्वे में मंगलवार को पता चला कि भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार दूसरे महीने अक्टूबर में गिरावट दर्ज की गई। यह वित्तवर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के बाद अपने तरह की पहली घटना है। सर्वे के अनुसार, वित्त, बीमा, रियल एस्टेट और बिजनेस सेवाओं ने भारतीय सेवा अर्थव्यवस्था में गिरावट में मुख्य भूमिका निभाई, जहां व्यापारिक गतिविधि और बिक्री दोनों में संकुचन हुआ।

सर्वे में कहा गया है कि अक्टूबर के आंकड़े ने संकेत दिया है कि घरेलू बाजार में मांग की कमजोरी बनी हुई है। निर्यातकों ने अंतर्राष्ट्रीय बिक्री में वृद्धि दर्ज कराई है, लेकिन विदेशी मांग में वृद्धि चार महीनों में बहुत मामूली और धीमी है।


सर्वे में कहा गया है, “आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अक्टूबर में 49.2 पर रहा, जिसने लगातार दूसरी बार प्रदर्शन में गिरावट का संकेत किया है। हालांकि सितंबर के 48.7 के आंकड़े से बढ़ने के बाद सूचकांक ने मामूली और धीमी गिरावट का संकेत किया है।”

सर्वे के अनुसार, उपभोक्ता सेवाओं का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां जोरदार वृद्धि और नए काम को दर्ज किया गया। इसके अलावा सेवा क्षेत्र में रोजगार लगातार 26वें महीने बढ़ा है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)