सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर्णन को तमिलनाडु पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कर्णन को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वह न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ यौन हिंसा की धमकी देने के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट जारी करने के मामले में दोषी पाए गए हैं।

कर्णन ने कथित तौर पर एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद कई वकीलों ने उनके खिलाफ भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। शीर्ष अदालत ने उन्हें उपयुक्त अधिकारियों से संपर्क करने को कहा था।


अक्टूबर में चेन्नई पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने कर्णन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह शिकायत एक नॉन-प्रैक्टिसिंग अधिवक्ता एस देविका द्वारा दायर की गई थी, जो एक गैर-पीड़ित पार्टी हैं, वहीं कर्णन ने तर्क देते हुए कहा था कि केवल पीड़ित पक्ष ही किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसके बाद भी कर्णन सवालों के जवाब देने के लिए पुलिस के सामने पेश हुए थे।


इस बीच कर्णन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में मामला दायर किया गया था।

साल 2017 में, जब कर्णन कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, तो उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना के लिए छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)