बिहार-बंगाल समेत 6 राज्यों के गवर्नर बदले, आंनदीबेन पटेल होंगी यूपी की नई राज्यपाल

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार-बंगाल समेत 6 राज्यों के गवर्नर बदले, आंनदीबेन पटेल होंगी यूपी की नई राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं आंनदीबेन पटेल को यूपी का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को गवर्नर पद से हटाकर जगदीप धनकड़ को राज्यपाल बनाया गया। वहीं, रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। वहीं लालजी टंडन मध्य प्रदेश के नए राज्य राज्यपाल होंगे।  लालजी टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह इस पद पर फगु चौहान को नियुक्त किया गया है।

कहां-कहां बदले गवर्नर?

  • बिहार के गवर्नर लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।
  • फागू चौहान बिहार के नए राज्यपाल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री फागू चौहान को फरवरी 2019 में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन बनाया गया था।
  • मध्य प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। वह राम नाईक की जगह लेंगी।
  • पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया है।
  • पूर्व बीजेपी सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था और उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था।
  • 1976 बैच के आईपीएस आरएन रवि को नगालैंड का गवर्नर बनाया गया है। इससे पहले वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के उप सुरक्षा सलाहकार चुने गए थे।

गौरतलब है कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल 19 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं थीं। तब उन्होंने ओम प्रकाश कोहली की जगह ली थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)