शाह ने ओडिशा के मंदिरों के किए दर्शन

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 29 फरवरी (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर और यहां के लिंगराज मंदिर के दर्शन किए। शाह ने इस दिन सुबह केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल संग बारहवीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर का दौरा किया और पीठासीन देवी-देवताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।

गृहमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार इस जगह का दौरा किया, जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुरी में होना हमेशा ही खास होता है। महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।”


गृहमंत्री बाद में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव को समर्पित लिंगराज मंदिर का दौरा किया।

शुक्रवार को, शाह ने भुवनेश्वर में 24वीं पूर्व क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इसके बाद, उन्होंने यहां सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)