दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: शाहदरा विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Shahdara Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: शाहदरा विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Shahdara Assembly seat

Shahdara Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। शाहदरा विधानसभा सीट (Shahdara Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के रामनिवास गोयल ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में शाहदरा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक रामनिवास गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने संजय गोयल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने नरेंद्र नाथ पर दांव आजमाया है।


शाहदरा विधानसभा सीट (Shahdara Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का शाहदरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Shahdara seat) पूर्वी दिल्‍ली का हिस्सा होने के साथ-साथ दिल्‍ली के सबसे पुराने इलाकों में शुमार है। यमुना नदी के किनारे बसा शाहदरा दिल्‍ली के 11 जिलों में भी शामिल है। इस इलाके को मुगलकाल में बसाया गया था। इसका कलेक्‍ट्रेट ऑफिस दिलशाद गार्डन में है, जबकि जिले के दो तहसील मुख्‍यालय सीमापुरी और विवेक विहार में हैं। दिल्‍ली मेट्रो लाइन से जुड़ा यह क्षेत्र पिंक लाइन का पहला स्‍टेशन भी है।

शाहदरा सीट पर साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चिंतामणि विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के रामकिशोर को हराया था। यहां सबसे ज्‍यादा 6 बार कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल विधायक हैं। वह दिल्ली विधानसभा के स्पीकर भी हैं।

शाहदरा विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 169959 है, जिनमें पुरुष मतदाता 90585 और महिला मतदाता 79368 हैं। पिछले चुनाव में 69.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


शाहदरा विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

रामनिवास गोयल, आप – 58523
जितेंद्र सिंह शंटी, बीजेपी – 46792

हार का अंतर – 11731

शाहदरा विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – रामनिवास गोयल
BJP – संजय गोयल
Congress – नरेंद्र नाथ

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)