Shahpur Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: शाहपुर विधानसभा में RJD के राहुल तिवारी ने हासिल की जीत

  • Follow Newsd Hindi On  
Which assembly seat of Bihar will be defeated, whose victory, see the result here

Shahpur Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live:  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भोजपुर के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को बिहार का मुख्यमंत्री देने का गौरव भी हासिल है। इस बार फिर से यहां पर राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा दिखा। अबकी बार शाहपुर में आरजेडी के राहुल तिवारी ने जीत हासिल की।

शाहपुर सीट का इतिहास

शाहपुर में पहला चुनाव 1951 में ही हुआ था, तब  यहां से सोशलिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी। साल 1972 में कांग्रेस को यहां से जीत मिली। लेकिन अगले ही चुनाव में जनता पार्टी ने इस सीट पर अपना खाता खोला। 1990 के चुनाव के बाद दो बार यहां से जनता दल ही चुनाव जीता। लेकिन पिछले तीन चुनाव में दो बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

शाहपुर ब्राह्मण बहुल माना जाता है, यही कारण है कि राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में भी उसकी झलक दिखती है। इस सीट पर तीन लाख के करीब वोटर हैं।

कुल वोटरः 3.11 लाख

पुरुष वोटरः 1.75 लाख (56.2%)


महिला वोटरः 1.36 लाख (43.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 9 (0.001%)

शाहपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर RJD के राहुल तिवारी ने चुनाव जीता था। राहुल तिवारी ने BJP के विश्वेश्वर ओझा को 14,570 वोटों से हराकर चुनाव जीता था।

Shahpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – मुन्नी देवी

राजद – राहुल तिवारी

निर्दलीय- कुमार अविनाश

जनता पार्टी – संतोष कुमार

जाप – राकेशु कुमार मिश्रा

Shahpur Vidhan Sabha winner : शाहपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Rahul Tiwary RJD 69315 Visheshwar Ojha BJP 54745
2010 Munni Devi BJP 44795 Dharmpal Singh RJD 36584
OCT 2005 Munni Devi BJP 34121 Shivanand Tiwary RJD 31314
FEB 2005 Shivanand Tiwari RJD 36085 Dharmpal Singh LJP 26103
2000 Shivanad Tiwari RJD 60807 Dharm Pal Singh SAP 39175
1995 Dharampal Singh JD 37139 Shewanand Tiwari SAP 20444
1990 Dharam Pal Singh JNP(JP) 20422 Shivanand Tiwari IND 19967
1985 Vindeshwari Dubey INC 42766 Shiva Nand Tiwari JNP 13086
1980 Anand Sharma INC(I) 15207 Hardeo Roy INC(U) 11423
1977 Jai Narain Mishra JNP 21056 Ram Pyare Yadav IND 11094
1972 Suraj Nath Choubey INC 22868 Rama Nand Tiwari SOP 14089
1969 Rama Nand Tiwari SSP 26371 Sarju Prasad Upadhya INC 8372
1967 R. N. Tiwari SSP 25064 R. P. Singh INC 17298
1962 Ramanand Tiwari PSP 21974 HargovI ND Mishra INC 14328
1957 Rama Nand Tiwary PSP 4040 Rama Shankar Pandey INC 8496

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)