करण से नाराज शाहरुख के फैन्स, जानिए क्या कहा किंग खान ने

  • Follow Newsd Hindi On  
करण से नाराज शाहरुख के फैन्स ने कहा Shame on karan Johar

करण जौहर और शाहरुख खान के बीच खास रिश्ता है। दोनों के यारयाने से हर बॉलीवुड फैन वाकिफ है। ये जोड़ी बॉलीवुड की सुपर-हिट कॉम्बो में से एक है और उनकी ऑफ स्क्रीन दोस्ती भी काफी मशहूर है। लेकिन क्या आपको लगता है कि करण जौहर SRK के खिलाफ ऐसी गलत बात का समर्थन करेंगे, जिससे शारुख के फैन्स नाराज हो जाएं?  दरअसल करण जोहर द्वारा एक ऐसी पोस्ट को लाइक किया गया है जिसमें किंग खान को आपत्तीजनक शब्द कहे गए हैं । अब करण को शारुख के फैन्स के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

हैशटैग शेम ऑन करण टॉप पर ट्रेंड

सोशल मीडिया एक सेलेब और आम लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दर्शकों तक पहुंचने का सबसे मजबूत माध्यम है, लेकिन एक गलती या कोई गलत ट्वीट सेलेब्स को भारी भी पड़ सकता है। एक व्यक्ति ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर एक अपमानजनक पोस्ट शेयर किया जो किंग खान के फैन्स के बर्दाश्त के बाहर का था। उसी पोस्ट में अक्षय कुमार के लिए सराहनीय संदेश भी था। इस पोस्ट को करण जौहर ने लाइक किया। बस फिर क्या था हैशटैग शेम ऑन करण टॉप पर ट्रेंड करने लगा।


शारुख की प्रतिक्रिया

इस ट्रेंड के बाद किंग खान की भी सफाई सामने आई। उन्होंने कहा  मुझे  करण जौहर पर  स्पष्टीकरण देना पसंद नहीं  है। वो तकनीकी चुनौती के शिकार  हैं, लेकिन उनके कई अन्य अच्छे गुण भी हैं जैसे उनके कपड़ों का  टेस्ट! जीवन की तरह, ट्विटर पर भी  निर्देश नहीं आते हैं, इसलिए गलतियाँ स्वाभाविक हैं …. और साथ ही उनकी  उंगलियां भी  मोटी हैं। सब आसान है, प्यार को बढ़ावा दीजिए झगड़े को नहीं  … इसमें ज्यादा मज़ा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)