शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)| जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहन देखरेख में उनका इलाज जारी है। मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत स्थित बताई गई है। शबाना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शबाना आजमी की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। उनकी हालत अब स्थिर रहने लगी है। चिकित्सकों की गहन देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।


बीते शनिवार को शबाना की यूवी कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की टक्कर से चूर-चूर हो गई थी। लहूलुहान अभिनेत्री को नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी शाम उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शबाना के पति जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान व बेटी जोया अख्तर उनका हाल जानने के लिए अंबानी अस्पताल गए थे और घायल शबाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो वायरल हो गई थीं। फरहान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दानडेकर भी थीं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)