Sheikhpura Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: साल 2010 से जेडीयू का कब्जा रहा था बरकरार, इस बार RJD ने कब्जाई ये सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
sheikhpura assembly seat

Sheikhpura Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: बिहार की शेखपुरा सीट पर इस बार आरजेडी प्रत्याशी विजय सम्राट ने जीत हासिल की है। अबकी बार ये सीट एनडीए धड़े जदयू के हिस्से आई थी और पार्टी ने यहां से रणधीर कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

शेखपुरा सीट का इतिहास

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने कांग्रेस के इस अभेद किले में सेंध लगाकर उस पर कब्जा जमा कर लिया। जेडीयू के रणधीर कुमार सोनी ने कांग्रेस की सुनीला देवी को पराजित कर कांग्रेस से ये सीट अपने नाम की। अब तक इस सीट पर हुए 15 चुनावों में 10 बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई। पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह, फिर उनके पुत्र और बाद में पुत्रवधू यहां कांग्रेस का परचम लहराने में सफलता रहे।


Sheikhpura Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,09,652 है। इनमें से 1,11,498 पुरुष और 98,146 महिला मतदाता हैं। ये जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जहां से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में भी रणधीर कुमार सोनी ने जदयू के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने हम पार्टी के नरेश साव को लगभग 13,000 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार विधायक बनने में सफलता पाई।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

रणधीर कुमार सोनी- जदयू


विजय सम्राट- राजद

इमाम गजाली- लोजपा

दिलीप कुमार- राजपा

संकेत कुमार- रालोसपा

अजय कुमार- जाप

Sheikhpura Vidhan Sabha winner : सिकंदरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Randhir Kumar Soni JD(U) 41755 Naresh Saw HAM(S) 28654
2010 Randhir Kumar Soni JD(U) 31507 Sunila Devi INC 24165
OCT 2005 Sunila Devi INC 35976 Rinku Devi IND 23528
FEB 2005 Sunila Devi INC 32198 Rinku Devi JD(U) 15785
2000 Sanjay Kumar Singh INC 87650 Vijay Kumar Yadav RJD 27113
1998 Sanjay Kumar AGP 82256 Jitendra Nath CPI 20247
1995 Rajo Singh INC 45753 Vijoy Kumar Yadav JD 25326
1990 Rajo Singh INC 123750 Shiv Kumar JD 14327
1985 Rajo Singh IND 77452 Rajendra Pd. Singh INC 21340
1980 Rajo Singh INC(I) 73537 Satish Kumar CPI 29676
1977 Rajo Singh INC 34374 Rameshwar Prasad Singh JNP 13405
1972 Loknath Azad CPI 23287 Motilal Dass NCO 11427
1969 Loknath Mochi CPI 26649 Lila Devi INC 17826
1967 L. Mochi CPI 20238 K. Devi INC 19095
1962 Sheoshanker Singh INC 16513 Mustafa Rijbi CPI 10144
1961 S.S.Sinha INC 35013 Bhola Prasad COM 18142
1957 Shree Krishna Sinha INC 42113 Loknath Mochi CPI 26916
1957 Leela Devi INC 40847 Bhola Prasad CPI 26219

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)