Sherghati Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: शेरघाटी में किसके हाथ लगेगी बाजी, देखें समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Manjhi Vidhan Sabha Seat result and history

Sherghati Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: गया जिले की शेरघाटी विधानसभा सीट पर चुनावी जंग बेहद रोमांचक होगी। इस बार एनडीए में शामिल हुई जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने इस सीट अपना दावा ठोका है। वर्तमान यह सीट जेडीयू के विनोद प्रसाद यादव के कब्जे में है, जो कि यहां से दो बार से विधायक चुने गए हैं।

शेरघाटी सीट का इतिहास


साल 1951- 52 में स्वाधीनताकाल के पहले चुनाव में इस सीट को शेरघाटी-इमामगंज के रूप में पहचान पहचाना जाता था। तब यहां से दो-दो विधायक क्रमश: देवधारी चमार और जगलाल महतो ने एक-एक बार जीत हासिल की थी। साल1977 में शेरघाटी को बोधगया विधानसभा क्षेत्र (सु.) का हिस्सा बना दिया गया।

तब से 2010 चुनावों के पूर्व तक यही स्थिति बनी रही। शेरघाटी सीट को दोबारा अपना खोया हुआ वजूद हासिल करने में 38 साल का लंबा समय लग गया। नये परिसीमन के बाद फिर से अपने  पुराने वजूद में आई शेरघाटी सीट पर पहली बार वर्ष 2010 में हुए चुनाव से लेकर अब तक जेडीयू के प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव का कब्जा है।

Sherghati Vidhan Sabha: इस सीट का सामाजिक गणित

शेरघाटी विधानसभा सीट की आबादी 415865 है। इसमें 90 फीसदी आबादी ग्रामीण और 10 फीसदी आबादी शहर में बसती है। यहां अनुसूचित जाति की आबादी 34 फीसदी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 57 फीसदी और 2015 के विधानसभा चुनाव में 59 फीसदी मतदान हुआ था।


2015 के चुनावी में जेडीयू ने जीती थी शेरघाटी विधानसभा सीट

साल 2015 में हुए चुनाव में जेडीयू के विनोद प्रकाश यादव को 44579 वोट मिले थे, वहीं हम के मुकेश कुमार यादव को 39745 वोट मिले थे। विनोद प्रकाश यादव ने मुकेश कुमार यादव को 4834 वोटों से हराया था। वहीं यहां से तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मंजू अग्रवाल थीं, जिन्हें 29 हजार 671 वोट मिले थे।

Sherghati Vidhan Sabha result : शेरघाटी सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Vinod Prasad Yadav JD(U) 44579 Mukesh Kumar Yadav HAM(S) 39745
2010 Vinod Prasad Yadav JD(U) 25447 Sushama Devi IND 18944
1972 Jairam Giri INC 38788 Upendra Nath Verma SOP 18059
1969 Jai Ram Giri IND 15463 Parshuram Singh SSP 13691
1967 M. A. Khan JKD 10638 P. Singh SSP 9466
1962 Md. Shahjahan INC 10237 Khwaja Midhat Noor SWA 9350
1957 Shahjehan Mohammad INC 8045 Upendra Nath Verma IND 6622

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)