जानिये धवन का ये रिकॉर्ड, सचिन-पोंटिंग तक को पीछे छोड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
जानिये धवन का ये रिकॉर्ड, सचिन-पोंटिंग तक को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी पहले वनडे मैच में ही भारत के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली हैं। मैक्लीन पार्क मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मिले 158 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेहमान टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन ने नई उपलब्धि अपने नाम की है। धवन ने सबसे तेजी से वनडे क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।

भारत के लिए सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने 114 पारियों में इस मुकाम को छुआ, वहीं धवन ने कुल 118 पारियों में 5,000 रन पूरे किए।



भारत रत्न विजेता सचिन तेंदुलकर ने कुल 138 पारियों में इस मुकाम को छुआ, ऐसे में शिखर धवन के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है | आपको बता दें, शिखर धवन और ब्रायन लारा दोनों ने क्रमशः 118 पारियों में 5000 रन पूरे किये है |

ODI में सबसे तेज़ 5000 रन (टॉप-5 बल्लेबाज़)

खिलाडी विरोधी टीम मैदान मैच तारीख डेब्यू कितने समय में मैच पारी मैच नंबर(वैश्विक स्तर पर)
हाशिम अमला (SA) बनाम वेस्ट इंडीज डरबन 16 Jan 2015 9 Mar 2008 6y 313d 104 101 ODI -3579
वी रिचर्ड्स (WI) बनाम इंग्लैंड मेलबोर्न 30 Jan 1987 7 Jun 1975 11y 237d 126 114 ODI – 428
विराट कोहली (INDIA) बनाम वेस्ट इंडीज कोच्चि 21 Nov 2013 18 Aug 2008 5y 95d 120 114 ODI – 3436
ब्रायन लारा (WI) बनाम साउथ अफ्रीका लाहौर 3 Nov 1997 9 Nov 1990 6y 359d 120 118 ODI – 1249
शिखर धवन* (INDIA) बनाम न्यूजीलैंड नेपियर 23 Jan 2019 20 Oct 2010 8y 95d 119 118 ODI – 4082

शिखर धवन ने अपना डेब्यू 20 अक्टूबर 2010 को किया था | अब तक भारत के बाहर खेली गई हर द्विपक्षीय सीरीज़ में धवन का बल्ला चला है | हालांकि उनका यह रिकॉर्ड भारत के होम ग्राउंडों पर थोड़ा सा अलग है | न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में धवन ने मैच जिताऊ पारी खेली जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पराजित किया |

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)