शीला दीक्षित का निधन दिल्ली के लिए बड़ी क्षति : केजरीवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पूर्ववर्ती समकक्ष शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए उनके किए कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा।

 केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “अभी-अभी शीला दीक्षित जी के निधन की दुखद खबर सुनी। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”


लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं (1998-2013) शीला का 81 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)