शिंजो आबे से मिले ली खछ्यांग

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)| चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने बैंकाक में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। ली खछ्यांग ने कहा कि चीन व जापान पड़ोसी देश हैं और विश्व के मुख्य आर्थिक समुदाय भी हैं। वर्तमान वैश्विक आर्थिक मंदी की स्थिति में आशा है कि दोनों पक्ष बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की रक्षा करेंगे। ली खछ्यांग ने कहा कि चीन व जापान को अपनी श्रेष्ठता का लाभ उठाते हुए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि विकास मौका साझा कर सके।

ली खछ्यांग ने कहा, “दोनों देशों को चीन व जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों का ठोस पालन करते हुए एक दूसरे के केंद्रित हितों का सम्मान करना चाहिए, समान हितों पर ध्यान देते हुए संवेदनशील समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए, आपसी विश्वास का स्तर बढ़ाते हुए और स्वस्थ व स्थिर चीन-जापान संबंधों का निर्माण करना चाहिए। इससे न केवल दोनों देशों और दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास में नई प्रेरक शक्ति का संचार किया जाएगा।”


शिंजो आबे ने कहा कि पिछले साल से जापान व चीन के बीच कई बार उच्चस्तरीय वार्ताएं हुईं, जिनसे नए युग में दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक विकास बढ़ाया गया। जापान-चीन के साथ वार्ता व संपर्क बढ़ाते हुए व्यावहारिक सहयोग गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय घनिष्ठ करने को तैयार है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)