शिवसेना को समझना चाहिए अंहकार से सत्ता नहीं मिलती : स्वतंत्रदेव

  • Follow Newsd Hindi On  

आगरा, 23 नवम्बर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक फेरबदल के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को कहा कि शिवसेना को समझना चाहिए कि अंहकार से सत्ता नहीं मिलती है। स्वतंत्रदेव शनिवार को आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में स्वतंत्रदेव ने कहा कि “वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। शिवसेना से गठबंधन प्रस्तावित था, लेकिन उसका अहंकार आड़े आ गया। अंहकार से सत्ता नहीं मिलती है।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा ही इकलौती पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है। अजीत पवार बधाई के पात्र हैं। सारा घटनाक्रम विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा।”


एबीवीपी के अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)